बरेली। महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अफरोज मियां मुल्ला जी के छोटे भाई व संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद मियां के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व मोहल्ला भूड़ के गणमान्य मुस्लिम नागरिकों व युवाओं ने कोहाड़ापीर पावर हाउस पर माननीय राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना जी के प्रथम बार (अपने निवास) बरेली आगमन पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कौमी एकता संगठन के सभी पदाधिकारियों व युवाओं ने उत्तर प्रदेश के दूसरी बार मा0 मुख्यमंत्री बने श्री योगी आदित्यनाथ जी व दूसरी बार मा0 उप मुख्यमंत्री बने केशव प्रसाद मौर्य जी एवं भारत के यशस्वी मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जिंदाबाद के नारे लगाए।
स्वागत करने वालों में संगठन के महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य, खुर्शीद आलम मोहम्मद इमरान, इरफान हुसैन, पवन कालरा, सैफी उल्ला अंसारी, अशोक कुमार, वसीम भाई, अकील अहमद, शाहिद हुसैन, मोहम्मद अनवर, इरशाद हुसैन, मोहम्मद फैजान अंसारी, लक्ष्मी नारायण मौर्य, रिंकू मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
– बरेली से तकी रज़ा
