क्योलड़िया, बरेली। होली पर हरियाणा से मजदूरी कर वापस लौटे युवक ने रविवार की तड़के सुबह घर के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर रात तक युवक खेत मे ही था और मोबाइल पर बात कर रहा था। उसके बाद वह घर गया और खाना खाकर सो गया। जब दोपहर तक नही उठा तो उसके दादा उसे खेत पर चलने के लिए आवाज देने गए। उसका शव फंदे पर लटका देख चीख पड़े। फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनो से खुदकुशी का कारण पूछा लेकिन परिजन नही बता सके। फिलहाल पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव बीडासिन निवासी छत्रपाल पटेल खेती करते है। उनके आठ बच्चों मे दूसरे नंबर का 21 वर्षीय बेटा जिसकी शादी नही हुई है। वह हरियाणा मे रहकर नौकरी करता था। होली पर त्योहार मनाने के लिए घर आया था लेकिन उसके बाद हरियाणा वापस नही गया था। शनिवार की शाम को खेत पर गया और देर रात तक खेत मे काम करता रहा। इस दौरान वह मोबाइल पर लगातार किसी से बात कर रहा था। परिजनों ने घर चलने के लिए कहा तो बोला की काम पूरा कर बाद मे घर आएगा। देर रात वह घर आया और खाना खाकर अपने कमरे मे सोने चला गया। रविवार की सुबह नही उठा तो परिजनों को लगा वह थक गया होगा लेकिन जब दोपहर तक वह कमरे से बाहर नही निकला तो उसके बाबा ओमपाल उसे कमरे मे बुलाने गए तो देखा पंखे मे रस्सी के सहारे उसका शव लटक रहा था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिजनों का कोई आरोप नही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मोबाइल को जब्त किया गया है। युवक किससे बात कर रहा था इसका पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
