मीरगंज, बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव गोरा हेमराजपुर की विवाहिता महिला ने अपने पति को गायब करने का आरोप जेठ और देवर पर लगाया है। परिजनों मे हिस्सा बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। वही ससुर ने महिला के पति पर आत्महत्या को धमकाने का आरोप लगाकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव गोरा हेमराजपुर की विवाहिता महिला ने बताया उसकी शादी 10 माह पूर्व हुई है। वह नौ माह की गर्भवती है। दस दिन पहले परिवार मे हिस्सा बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। देवर ने 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस उसके पति और देवर को अपने साथ ले गई। कुछ देर बाद देवर घर लौट आया। पति नही लौटे। पति को जेठ और देवर ने गायब कर दिया। आरोपी उसे घर से निकालने की कोशिश कर रहे है। महिला के ससुर ने भी थाने मे उनके पति के खिलाफ तहरीर दी। ससुर ने बताया है कि उनके छह पुत्र है। गांव मे उनकी 18 बीघा जमीन और मकान है। वह अपनी संपत्ति सभी बच्चों में बराबर बांटना चाहते हैं। दो पुत्रों ने रामपुर मे काम करके कुछ सम्पत्ति अर्जित कर ली। उनका एक पुत्र पैत्रक व रामपुर मे दोनों भाईयों की संपत्ति मे हिस्सा लेने पर अड़ा है। वह दोनों में हिस्सा न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है।।
बरेली से कपिल यादव