बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बदमाशों ने बाइक सवार युवकों से दिनदहाड़े मारपीट कर 1.80 लाख की नकदी लूट फरार हो गए। दोनों बाइक सवार युवकों को गंभीर हालत मे हाईवे किनारे छोड फरार हो गए। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित ने थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस लूट को संदिग्ध मान रही है। तहरीर के अनुसार बरेली रामपुर नेशनल हाईवे पर भाखड़ा पुल पर थाना मीरगंज निवासी शंकरलाल पुत्र भूपराम एवं राकेश पुत्र टेकचंद अपनी बहन के घर अग्रास होली मिलने जा रहे थे। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर धनेटा के भाखड़ा पुल पर अज्ञात तीन बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और दोनों को बुरी तरीके से मारा पीटा। इसके साथ ही जेब मे रखे एक लाख अस्सी हजार रुपये भी छीन कर फरार हो गये। हाईवे किनारे घायल अवस्था मे पड़े युवकों को बहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के भाई अंगनलाल ने थाना फतेहगंज पश्चिमी मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना के एसआई रामवीर सिह ने बताया कि मामला मरपीट का लग रहा है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
