आगरा- सड़क किनारे आइसक्रीम बेच रहे युवक की तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट मे आने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में आइसक्रीम बेच रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रक के कब्जे में ले लिया है।
मौके पर जानकारी जुटाती पुलिस थाना बसई अरेला क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा-बाह मार्ग पर गांव गजोरा के पास आइसक्रीम बेच रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव पूरा जवाहर का रहने वाला 24 वर्षीय छोटू पुत्र अनार सिंह आइसक्रीम बेचने का काम करता था। बताया गया है कि रोज की तरह आज भी छोटू आइसक्रीम की ठेल लेकर घर से निकला था। वह आगरा-बाह मार्ग पर गांव गजोरा के पास आइसक्रीम बेच रहा था, तभी अरनोटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छोटू की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जब तक घायल युवक को उपचार के लिए कहीं ले जाया जाता, तब तक उसकी सांसें थम गईं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना बसई अरेला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
– आगरा से योगेश पाठक
