माडल स्कूल चूली में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की तैयारियां हुईं शुरू

बाड़मेर/राजस्थान- सीबीएसई पैटर्न पर संचालित राज्य के 134 विवेकानंद मॉडल स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो गया है । शिक्षा सत्र 2022- 23 में कक्षा छठी से आठवीं कक्षा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने कैलेंडर जारी किया गया है। छठी से आठवीं कक्षा में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी पन्द्रह मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। एडमिशन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची छब्बीस मार्च को जारी की जाएगी। चयनिताें से तीस मार्च को प्रवेश फार्म भरवाया जाएगा और एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी।

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, चूली के प्रिसिंपल ईश्वर दान देथा ने बताया कि विधालय में वार्षिकोत्सव बारह मार्च को मनाया जाएगा साथ हीसकेंगे कक्षा छ से आठवीं में एडमिशन सात मार्च से शुरू हों गया है। स्टूडेंट्स ऑफलाइन आवेदन विधालय मे कार्यालय समय के दौरान कर सकेंगे।विधालय में नेमीचंद जांगिड़ मनोहर सिंह सुथार रमेश कुमार, प्रवीण सिंह, मुकेश कुमार ,राणमल सोनी ,मांगी लाल,जोगा राम बेरड़ हिंगलाज दान रेणु मीणा, प्रमिला खत्री,नेहा पूनिया, चेतन राम गोदारा, उमेदाराम, तेजाराम ,अनिल कुमार जांगिड, हरीराम चौधरी, रुपाराम चौधरी, जितेंद्र सोनी, सुरेश बिश्नोई,जगदीश जाखड़, नवगुण दान और नरपत सिंह सहित शिक्षकों द्वारा विधालय में अध्धयन करवाया जाता है l

प्रिसिंपल ईश्वर दान देथा ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक प्रथम ने इस संबंध में समस्त सीडीईओ को निर्देश जारी किए हैं। मॉडल स्कूलों में पहले से ही आठवीं कक्षा में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को नियमानुसार कक्षा नवमी में प्रवेश देकर एक अप्रैल से संबंधित स्कूल की समस्त कक्षाओं का शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा। कक्षा नवमी व ग्यारहवीं कक्षा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आदेश अलग से जारी होंगे। वही कक्षा दसवीं व बाहरवीं में सीबीएसई के नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा।

छठी कक्षा में निर्धारित अस्सी सीटों पर सभी एडमिशन नए होंगे। जबकि सातवीं और आठवीं कक्षा में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा छठी से आठवीं में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर एडमिशन और आरक्षित सूची तैयार करने के लिए चार सदस्यों की प्रवेश समिति का गठन भी किया गया है।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *