लखनऊ – कभी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिनती कराने बाले शिव पाल सिंह यादव पार्टी में हाशिये पर आ गये थे जिसके चलते उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया। कुछ दिन पहले कयास लगाये जा रहें थे कि सेक्युलर मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे किन्तु इन अटकलों पर भी विराम लग गया।
जानकारी के अनुसार अब शिव पाल यादव ने मोर्चे को गति देना शुरू कर दिया। जिसके चलते कभी मुलायम सिंह यादव के करीबी कहें जाने बाले कई लोग आज शिव पाल सिंह यादव के साथ आ गयें है।फिलहाल शिवपाल यादव ने संगठन पर काम शुरू कर दिया है जिसके चलते शिवपाल की पार्टी के 14 नए प्रभारी घोषित कर दिये गये। नये प्रभारियो में लखनऊ से राम सिंह यादव,आगरा से देवेंद्र गुप्ता, आजमगढ़ से राम दर्शन यादव,इलाहाबाद से प्रकाश राय,कानपुर से रघुराज सिंह, गोरखपुर डॉ. एमपी यादव,फैजाबाद से प्रेम प्रकाश वर्मा, अलीगढ़ से यक्षपाल सिंह,झांसी से विष्णुपाल सिंह,वाराणसी से देवेंद्र सिंह प्रभारी,बस्ती से बाबू राम निषाद ,बरेली से फरहत मियां और मेरठ से डॉक्टर त्यागी प्रभारी घोषित किये गये हैं।