रैली को संबोधित करने पहुंचे अमित शाहःलगी आग, मची भगदड

रायबरेली- कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह रैली को संबोधित करने पहुंचे। रैली में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे भगदड़ मच गई। भाजपाइयों ने प्रशासन की व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा काटा। पूरे पंडाल में धुआं ही धुआं हो गया।
पंडाल में मौजूद भाजपा समर्थकों ने कुर्सियां फेंककर प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जताया। हालांकि, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
बताते चलें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार दोपहर 1:30 बजे कांग्रेस के गढ़ और नेहरू परिवार के घर बन चुके रायबरेली में भगवा शंखनाद करने के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय समेत कई भाजपा नेता भी मौजदू हैं।

– सन्त प्रसाद मौर्य संवाददाता अमेठी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।