भाजपा बलिदानियों की पार्टी,10 सदस्यो से शुरू हुई आज 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य!अमित शाह

मुंबई- भारतीय जनता पार्टी का आज 39वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थें।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बलिदानियों की पार्टी है। हमारी पार्टी 10 सदस्यों से शुरू हुई और आज हमारे 11 करोड़ से ज़्यादा सदस्य हैं, कभी हमें हम दो-हमारे दो के ताने दिए जाते थे और आज हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है ।

शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा हमसे चार साल का हिसाब पूछ रहे हैं और देश की जनता उन से चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है । कांग्रेस शासन में किसान फसल का उचित दाम मांगते-मांगते थक गए लेकिन उन्होंने नहीं दिया। अब मोदी सरकार ने फसल का डेढ़ गुना मूल्य देने का फैसला किया है।

शाह ने कहा कि भाजपा कभी आरक्षण को हटाने वाली नहीं है और इतना ही नहीं राहुल जी, अगर आप हटाओगे तो भी भाजपा आपको हटाने नहीं देगी, ये हमारा कमिटमेंट है। कांग्रेस मंच तय कर ले, भारतीय जनता पार्टी हर विषय पर चर्चा करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी की जो बाढ़ आयी है उसके डर से सांप, बिल्ली, नेवला सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 का चुनाव मोदी जी के काम पर लड़ना है और जीतना है। ये भारतीय जनता पार्टी का स्वर्ण काल नहीं है, भाजपा का स्वर्ण काल तब आएगा जब पश्चिम बंगाल, ओडिशा और 2019 में भाजपा की सरकार बनेगी।

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम को नमो ऐप के जरिये 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इनमें नई दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी दिल्ली, उत्तरी मध्य मुंबई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और सारण (बिहार) की शामिल है।

आपको बता दें कि केंद्र के अलावा बीजेपी 21 राज्यों में सत्ता पर काबिज है। इसलिए कार्यकर्ताओं में भी स्थापना दिवस के मौके पर खास उत्साह नजर आ रहा है। पीएम मोदी ने भी ट्वीट के जरिये सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया।

वहीं मुंबई में अमित शाह जिस रैली को संबोधित करेंगे उसमें 3 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। 28 ट्रेनों और 5 हजार बसों से देश के कई हिस्सों से कार्यकर्ता मुंबई पहुंच रहे हैं। इस रैली से शाह 2019 में होने वाले चुनावों को साधने की कोशिश कर सकते हैं।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।