गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ संग जमा होली का रंग

गोरखपुर- मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने पहली बार गोरखपुर में शुक्रवार को होली मनाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में सांधु संतो एवं श्रद्धालुओं के साथ पहले होलिका दहन की राख की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की, उसके बाद एक दूसरे के माथे पर होलिका दहन की राख लगा लगा कर होली की शुरूआत की।इसके पूर्व ही काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में सीएम संग होली खेलने के लिए जुट गए थे। मठ के चबूतरे पर श्रद्धालुओं ने ढोल लेकर फगुआ गाना शुरू कर दिया था।
जानकारी के अनुसार मथुरा से आए संत प्रसाद दूबे, जवाहर कसौधन, कैलाश यादव और दूसरे लोग एक से बढ़ कर एक फगुआ गा रहे थे। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर मंदिर के साधु संतो के साथ 8 बजे के करीब मठ से बाहर आए। उन्होंने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर में जलाई गई होली के दहन स्थल पर गए। यहां तकरीबन 6 मिनट तक उन्होंने वैदिक मंत्रों के बीच पूजा अर्चना की।मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमल नाथ, मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी, मठ पुरोहित आचार्य रामनुज समेत वेद पाठी ब्राह्मणों ने पूजा अर्चना की। मंदिर के प्रधान पुजारी ने सम्मत की राख से योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाया। योगी आदित्यनाथ को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी तिलक लगाया।होलिका दहन की राख से होली खेलने के बाद साधू संतों के साथ मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ के मुख्य मंदिर में आए। उन्होंने गुरु गोरखनाथ को प्रमाण करने के बाद मंदिर के मुख्य चबूतरे पर बैठ कर फगुआ का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।