कांग्रेस ने जारी की 15 उम्‍मीदवारों की सूची: राहुल अमेठी से तो सोनिया रायबरेली से लडेंगी चुनाव

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां राजनीतिक सरगर्मी तेज है वहीं उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के मामले में कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, इसमें 11 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश और गुजरात के 4 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है। कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से सूची जारी की गई है। इस सूची में राहुल गांधी अमेठी से तो सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।
इसके अलावा यूपी के सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से शलील इकबाल, घौरहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अन्नू टंडन, फरुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन(सुरक्षित) से बृजलाल, फैजाबाद से निर्मल खत्री व कुशीनगर से आरपीएन सिंह चुनाव लड़ेंगे।
वहीं गुजरात में अहमदाबाद वेस्ट(सुरक्षित) से राजू परमार, अानंद से भरत सिंह सोलंकी, वडोदरा से प्रशांत पटेल व छोटा उदयपुर (सुरक्षित) से रंजीत मोहन सिंह रंधवा चुनाव लड़ेंगे।

प्रियंका के नाम पर चल रहीं अटकलें समाप्त!
लंबे समय से इस बात की भी चर्चा थी कि इस बार सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव में नहीं उतरेंगी। प्रियंका गांधी के औपचारिक रूप से राजनीति में आने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका पूर्वी यूपी की ही किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, इस लिस्ट में रायबरेली सीट से सोनिया गांधी और अमेठी से राहुल गांधी के नाम का ऐलान किया गया है। ऐसे में अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्रियंका गांधी कम से कम रायबरेली या अमेठी से तो चुनाव नहीं ही लड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।