कांग्रेस को झटका!यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद से राज बब्बर ने दिया इस्तीफा

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस के लिए हर तरफ से बुरी खबरें पीछा छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। पूरे देश के सभी हिस्सों में कहीं पार्टी कलह से परेशान है तो कहीं पार्टी हार का सामना कर रही हैऔर इस बीच देश के सबसे बड़े राज्य और राजनीति के गढ़ उत्तर प्रदेश से पार्टी के लिए यह एक और बुरी खबर आ गयी है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष औऱ फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि अभी पार्टी के आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है लेकिन लंबे अरसे से कयास लगाए जा रहे थे कि वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

खबरों के मुताबिक, राज बब्बर ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। चूंकि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सपा से गठबंधन होना करीब-करीब तय है। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा से पुरानी रार के चलते राज बब्बर इस गठबंधन के लिए बहुत मुफीद साबित नहीं होंगे। इस्तीफे की एक प्रमुख वजह यह भी मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो मिशन 2019 में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर किसी ब्राह्मण और ठाकुर नेता पर दांव लगाना तय कर लिया है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का नाम आगे है। हालांकि, चर्चा पूर्व सांसद राजेश मिश्रा और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नामों की भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।