होली पर पुरानी रंजिश मे दो पक्षों मे हुई फायरिंग, दोनों ओर से 27 पर मुकदमा

मीरगंज, बरेली। होली के पर्व पर पुरानी रंजिश को लेकर मीरगंज क्षेत्र के गांव जाम मे प्रधान पति व पूर्व प्रधान पक्षों में फायरिंग हुई। फायरिंग होने से गांव में दहशत पैदा हो गई। लोग जान बचाने को घरों में छिप गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए हैं। पुलिस जांच कर रही है। दो पक्षों की रंजिश को लेकर गांव जाम क्षेत्र में चर्चित है। होली के दिन शुक्रवार को चार बजे प्रधान पति समरपाल सिंह एवं पूर्व प्रधान अतर सिंह पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में लोगों ने असलाहा से फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरा गांव गूंज उठा। होली मिल रहे लोगों ने भयभीत होकर घरों में घुसकर दरवाजे बंद कर लिए। सूचना मिलने पर एसओ फोर्स लेकर गांव पहुंच गए। पुलिस देखकर फायरिंग करने वाले फायर हो गए। गोली किसी के लगी नही। प्रधान पति समरपाल सिंह का आरोप है शुक्रवार को चार बजे वह ग्रामीणों से होली मिलकर घर लौट रहे थे। आरोपियों ने उन पत्थरों से हमला किया। जान से मारने की नियत से उन पर फायर किए। फायरिंग मे वह बाल बाल बच गए। उनको घिरा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने उनको वहां से निकाला। ग्रामीण न निकालते तो आरोपी उनको जान से मार देते। पुलिस ने समरपाल की तहरीर पर आरोपी पूर्व प्रधान अतर सिंह, राजीव, राहुल, मुनीश, मिन्टू, अनिल, राकेश, राजपाल, रामपाल एवं अजयपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पूर्व प्रधान पक्ष के प्रताप सिंह का आरोप है वह गांव मे होली की चौपाई निकाल रहे थे। जैसे ही रामपाल मौर्य के घर के पास पहुंचे दूसरे पक्ष के दो लोग तमंचा लहराते हुए वहां पहुंचे। उन लोगों ने कहा आज तुम्हे चौपाई निकलवाते हैं। विरोध करने पर उन्होने तमंचा से जान से मारने की नियत से फायर कर दिए। वह बाल बाल बच गए। इतने में फायर करने वालों के साथी आ गए। उन्होने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। उन्होने पड़ोस के घर मे छिपकर जान बचाई। घर मे न छिपते तो आरोपी उनको जान से मार देते। पुलिस ने प्रताप सिंह की तहरीर पर प्रधान पति समरपाल, विनोद, राजवीर, नरेश, आकाश, श्यामवीर, मनोज, प्रमोद, योगेश, योगेंद्र, निकलेश, प्रदीप एवं पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया दोनों पक्षों में पंचायत चुनावों से रंजिश चल रही है। गत वर्ष फरवरी माह में कुछ लोगों ने प्रधान पति के घर पर फायरिंग की थी। घटना में प्रधान पति बच गए थे। प्रधान पति ने विरोधी पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में दूसरे पक्ष ने प्रधान पति आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना के बाद कई दिन पुलिस गांव में तैनात रही थी। प्रधान पति पक्ष भाजपा एवं पूर्व प्रधान पक्ष सपा से जुड़ा है। दोनों यादव है। सूचना मिलने पर पुलिस जाम पहुंच गई थी। झगड़ा मे किसी के चोट नही लगी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। गत वर्ष में दोनों पक्षो मे झगड़ा हुआ था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *