हमारी सरहदों की सुरक्षा व्यवस्थाओं में हमेशा रहे सजग : अम्बालाल जोशी

बाड़मेर/राजस्थान- सीमाजन कल्याण समिति की प्रान्त स्तरीय निर्देशानुसार बैठक एवं एक दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग आदर्श विधा मन्दिर माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के भारत पाकिस्तान सरहद के आखिरी छोर पर स्थित जैसलमेर जिले एवं उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली रामगढ़ तहसील के कार्यकर्ताओं ने बढकर हिस्सा लिया। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अम्बा लाल जोशी, जिला सह मन्त्री कृष्णपाल सिंह सेऊवा के आतिथ्य में एवं तहसील अध्यक्ष सगताराम सुथार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई!

इस दौरान अम्बा लाल जोशी अधिवक्ता ने कहा कि जब कार्यकर्ता मजबूत होगा तो गाँव सुरक्षित होगा और तहसील, जिला, राज्य ओर हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्थाएं मजबूत होगी l जोशी ने बताया कि समिति के कार्यों की अब तक की अनवरत यात्रा पर कहा कि 1985 में जैसलमेर.बाड़मेर के सीमा क्षेत्र पर घुसपैठए तस्करी सहित अन्य प्रकार की अराष्ट्रीय गतिविधियों की रोकथाम के साथ राष्ट्र सुरक्षा के जन जागरण के उद्धेश्य से शुरु किये गये संगठन का कार्य विस्तार देशभर की जमीनी और समुद्री सीमा पर तीव्र गति से हो रहा है, लेकिन अभी रुकने का समय नहीं है। आजकल रेडिमेड युग में परिस्थितियां जरूर बदली है। इसलिये हमें भी विचार मंथन कर उस दिशा में आगे बढऩा होगा।

कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता कुमार कौशल जोशी ने योजना समीक्षा विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हमारी पूंजी है और संगठन विस्तार की अहम कड़ी है। इसलिए समिति का कार्य शक्ति केन्द्रों पर भी मजबूती से दिखे इसके लिए गांवों में भी सक्रिय टोलियों का गठन बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए जमीनी कार्यकर्ता तैयार करने के लिए इस प्रकार के आयोजन अनिवार्य रुप से होना चाहिए l

बैठक में तहसील उपाध्यक्ष हमीरसिंह रामगढ़, गणपत कुमावत, मन्त्री छगनसिंह तेजपाला, अमरसिंह रामगढ़, भूरसिंह राघवा, शैतानसिंह राघवा, रतनसिंह सोनू, अमृतसिंह नग्गो की ढाणी, नवल सोनी रामगढ़, प्रहलाद सिंह नेतसी सहित कार्यकर्ताओं ने आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की रुपरेखा पर विचार व्यक्त किए।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *