Breaking News

अवैध कॉलोनियों पर फिर चला बीडीए का बुलडोजर, 30 बीघा मे हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त

बरेली। जनपद मे अवैध तरीके से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गांव करेली में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यहां बिना अनुमति विकसित की जा रहीं दो अवैध कॉलोनियों को तरह बीडीए की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। बीडीए के सहायक अभियंता गजेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बदायूं रोड स्थित गांव करेली में बड़े पैमाने पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। बब्लू पटेल 10 बीघा क्षेत्रफल मे अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। यहां प्लॉटों का चिन्हांकन, नालियों का निर्माण और सड़कों का निर्माण किया गया था। दूसरी अवैध कॉलोनी अजय यादव की 20 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही थी। यहां भी बिना स्वीकृति के बाउंड्रीवॉल और नालियों का निर्माण कर प्लॉटिंग की जा रही थी। बीडीए की टीम ने दोनों कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाते हुए अवैध रूप से बनाई गई सड़कों, नालियों और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। बीडीए की ओर से बताया गया कि दोनों कॉलोनियों का नक्शा पास नहीं था। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता सुरेंद्र द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *