स्वास्थ्य विभाग को चार दिन मे मिले टीबी के 600 संदिग्ध मरीज

बरेली। स्वास्थ्य विभाग ने बीते चार दिनों मे जिले मे अभियान चलाकर टीबी के 600 संदिग्ध मरीज खोजे है। उनका बलगम जांच के लिए लैब भेजा गया है। मरीजों को खोजने के लिए नौ मार्च से शुरू हुआ अभियान 22 मार्च तक चलेगा। इसके लिए तीन-तीन सदस्यों वाली 411 टीमें लगाई गई है। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि बीते साल जिले में 16003 टीबी रोगियों का पंजीकरण किया गया था। इस साल शुरूआती दो माह में 2423 टीबी मरीज मिल चुके हैं। जिला क्षय रोग केंद्र की तरफ से एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान नौ मार्च को शुरू किया गया। अब तक 600 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। टीमों को अभियान के दौरान 10 लाख से अधिक जनसंख्या तक पहुंचने का टास्क दिया गया है। संदिग्ध टीबी रोगियों का बलगम का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है। आगे सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि विभाग अब 20 मार्च से पोलियो अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस समय मिशन इंद्रधनुष अभियान चल रहा है। करीब 94 फीसदी टारगेट भी पूरा हो गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *