बरेली देहात। मीरगंज क्षेत्र के हरिति पब्लिक स्कूल धनेटा (बल्लिया) में स्वतंत्रता दिवस पर प्रबंधक नरेंद्र चौधरी एवं प्रधानाचार्य सौभाग्य चौधरी ने ध्वजारोहण किया। स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर में डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने, स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परौरा में ओमप्रकाश गंगवार एवं निदेशक पंकज गंगवार ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार, जसवीर सिंह गंगवार मौजूद रहे। बीडीएम पब्लिक स्कूल में चेयरमैन रमेश मिश्रा, निदेशक अचल मिश्रा एवं प्रधानाचार्या डॉ. चारु खन्ना ने ध्वजारोहण किया। तीज महोत्सव भी मनाया। दिव्य कृपाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गंगवार व प्रबंधक कृष्णा गंगवार ने फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड में यूनिट हेड विजयवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्लोगन कंपटीशन, संस्कृति कार्यक्रम आदि प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। आरपी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य प्रमोद गंगवार ने, आरपी डिग्री कालेज में प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने, केएसजी इंटर कालेज में प्रबंधक रामपाल गुप्ता ने, छत्रपति शिवाजी हायर सेकंड्री स्कूल में कृष्ण मोहन गंगवार ने, आरआर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनीत सांख्यधार ने, आरएमएस स्कूल में राजीव शर्मा ने, जेपीएस इंटर कालेज में प्रबंधक कृतज्ञ सिंह एवं प्रधानाचार्य इरशाद अंसारी ने, पटेल एकेडमी में ओमकार यदुवंशी ने, राजा जूनियर हाईस्कूल परचई में जुल्फिकार अहमद ने, विवेकानंद इंटर कालेज बल्लिया में राधेश्याम शर्मा ने, संत मंगलपुरी इंटर कालेज में उप प्रबंधक अरविंद गिरि एवं प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। स्थानीय प्रशासन का योगदान : तहसील में एसडीएम निधि शुक्ला ने ब्लाक में ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण ने, नगर पंचायत में चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता, सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर ने ध्वजारोण किया। वंदेमातरम का गायन हुआ। क्योलडिया क्षेत्र के स्वतंत्रता दिवस का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी अर्ध सरकारी और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद मुगीश, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह, मदरसा गौसिया इशहाकिया फैजुल इस्लाम मे पूर्व प्रधान इशहाक अहमद, एसएसटी इंटर कॉलेज में सुरेंद्रवीर गंगवार, छत्रपति शिवाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, आर्य समाज इंटर कॉलेज सुंदरी में प्रबंधक जयदीप गंगवार, वीरेंद्र सिंह इंटर कॉलेज जवेदा में प्रबंधक पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह पिंटू, कमला तुलसी इंटर कॉलेज में प्रबंधक अरविंद डब्लू, गोल्डन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य नजमुल हसन अंसारी, प्राथमिक विद्यालय क्योलडिया में प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, बिहारीपुर अब्दुल रहमान में प्रभारी प्रधानाध्यापक लालता प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। नवाबगंज क्षेत्र के कस्बा व आस-पास के क्षेत्र में स्वतन्त्रता दिवस का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसील कार्यालय में एसडीएम सचिन यादव, नगर पालिका परिषद कार्यालय में चेयरमैन प्रेमलता राठौर, एडवोकेट प्रैक्टीशनर्स कार्यालय में अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, थाना नवाबगंज में कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक कार्यालय में विधायक डॉ. एमपी आर्य, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय व लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में प्रबंधक रुपनरायन गंगवार, एसएसटी इंटर कालेज में अध्यक्ष टीआर गंगवार, श्री लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विद्यालय के अध्यक्ष नत्थूलाल गुप्ता, एशियन विधि एवं न्यायिक विज्ञान महाविद्यालय में प्रबंधक एडवोकेट नंदकिशोर, जीजस एंड मेरी इंटर कालेज में प्रबंधक आनंद सैमसन, माया अस्पताल में डॉ. एके गंगवार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार आदि लोग मौजूद रहे। वही छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही कस्बे मे प्रभात फेरियां निकाली। वही नवाबगंज के पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, त्यार जागीर मे स्वतंत्रता दिवस का समारोह पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रभात फेरी तथा ध्वजारोहण के पश्चात आयोजित संस्कृति कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशप्रेम से संबंधित विविध प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों की विविध प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आयोजन में ब्रह्मा शंकर शुक्ला, दिलीप कुमार, भूपेंद्र गंगवार, रामेंद्र गंगवार, दिलीप कुमार द्वितीय, प्रताप भानु, अवधेश, एजाज़ अहमद , शिवम तथा अमित का विशेष योगदान रहा। वही सेंथल नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन कम्बर एजाज शानू, मेंहदिया इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रियाज असकरी, पब्लिक स्कूल में प्रबंधक शोभाराम प्रजापति, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में प्रधानाचार्या शीरी फात्मा जैदी ने ध्वजारोहण किया। शेरगढ़ क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में इंस्पेक्टर राजेश कुमार, लाजपत राय इंटर कॉलेज में प्रबंधक पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद कुमार अग्रवाल, ब्लाक संसाधन केन्द्र पर बीईओ मुकेश कुमार भारती, आरवी डिग्री कॉलेज में विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी, रजा एकेडमी स्कूल में प्रबंधक सदाकत हुसैन, एसबी इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक शमशाद अली, एम आर एकेडमी स्कूल में प्रबंधक राजेश गंगवार, प्रिया पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजीव देवल दयानंद, उमा विद्यालय रम्पुरा में प्रबंधक शिव प्रकाश पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। कस्बे में भारतीय किसान यूनियन की तरफ शोएब रजा खां ने नेतृत्व में बड़ी ट्रैक्टर रैली निकाली गई। बहेड़ी मे एडम्स एलीमेंट्री स्कूल में एमडी गुलरेज अली ने ध्वजारोहण किया। मदर्स पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य नगमा खान ने ध्वजारोहण किया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कक्षा 6 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्रद्धा गंगवार कक्षा 7 में अंश कक्षा 8 में मधु एवं कक्षा 9 में मोहम्मद उजैर को मदर्स ग्रुप के चेयरमैन राजेश यादव ने 10000 की छात्रवृत्ति दी।।
बरेली से कपिल यादव
