स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर, महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

रामनगर, बरसेर, बरेली। आंवला-शाहबाद रोड पर लक्ष्मीपुर मोड़ के पास शुक्रवार को एक स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो में सवार महिला घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काशीपुर के महेश कुमार परिवार के साथ बोलेरो से मनौना धाम दर्शन को जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने बोलेरो मे टक्कर मार दी। हादसे मे बोलेरो मे बैठी फूल कुमारी के सिर में गंभीर चोट आई हैं। बोलेरो चालक राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी मे वह, महेश कुमार, फूल कुमारी, आकाश कुमार, उनकी पत्नी दीपांजलि कुमारी और आकाश की 4 साल की बेटी अंशिका सवार थे। सभी मनौना धाम दर्शन करने जा रहे थे। गनीमत रही कि एमकेडी स्कूल बस उस दौरान पेट्रोल पंप से तेल लेकर स्कूल जा रही थी। इसमें बच्चे बैठे हुए नही थे लेकिन चालक की गंभीर लापरवाही रही है। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को पीएचसी रामनगर भेजा, जहां से महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि बोलेरो और स्कूल बस को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *