बरेली मे झमझाम पानी गिरने से पारा धड़ाम, 143.6 मिमी बारिश

बरेली। दो दिन से बरेली मे जारी झमाझम बारिश ने आसमानी राहत का पिछला कोटा पूरा कर दिया है। पारा नीचे आने से गर्मी से राहत मिली है। 1 जुलाई से अब तक जिले मे 143.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी जिले मे भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए ऑरेंज व शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बरेली इस समय में मानसून अच्छे से सक्रिय है। आंकड़ों मे देखें तो गुरुवार सुबह तक बरेली मे 59.6,आंवला मे 53.8, बहेड़ी में 49.0, मीरगंज मे 42.5, नवाबगंज मे 42.0 और फरीदपुर में 17.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बरेली में 1 जुलाई से अब तक 143.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। हालांकि बीते सालों की औसत बारिश के मुकाबले ये 11 मिली मीटर कम है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी द्रौणी उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है, जो बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। जिसकी वजह से नमी युक्त हवाएं बंगाल की खाड़ी से यूपी तक आ रही हैं। शुक्रवार को बरेली समेत आसपास के इलाकों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शनिवार को मानसून कमजोर पड़ने की वजह से बारिश में थोड़ी कमी आएगी हालांकि येलो अलर्ट जारी रहेगा। इसके बाद रविवार को कही जाकर मानसूनी सक्रियता पूरी तरह कमजोर पड़ने की संभावना है। भारी बारिश के अलर्ट के चलते लोगों से जलभराव वाले इलाकों में लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से तेज बहाव वाले स्थानों से बचने की अपील की गई है। बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों में रुकने से भी बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज बारिश के बीच लोगों ने जमकर इसका लुत्फ भी उठाया। दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश : नवाबगंज। शुक्रवार को क्षेत्र में पूरे दिन रुक-रुक बर बारिश होती रही। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों को भी बड़ा लाभ हुआ। शुक्रवार सुबह से बारिश पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही। इससे किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। बारिश से जहां गन्ने की फसल को बड़ा लाभ हुआ। वहीं धान की रोपाई में और तेजी आ गयी। कस्बे में जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे भारी दिक्कत हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *