स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकालकर किया जागरूक

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक संसाधन केंद्र फतेहगंज पश्चिमी की शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ब्लॉक परिसर से शुरू होकर शाही रोड पर भिटौरा स्कूल पर समापन हुई। इसमे शामिल विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने तख्तियों पर लिखे स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव और खंड शिक्षा अधिकारी भानुशंकर गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्र-छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को बच्चों का विद्यालयों मे नामांकन कराने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही संचारी रोगों से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। अंत मे बच्चों व समस्त स्टाफ को जलपान की व्यवस्था की गई। इस मौके पर एडीओ पंचायत लोकमान सिंह, संदीप गुप्ता, प्रद्युमन यादव, मनोज शर्मा, श्री राम यादव, रमेश कुमार पपनै आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *