सुब्रत राय सहित आठ लोगों पर सीतापुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज

*संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सहारा निवेशकों के पक्ष में आंदोलन के तिरपनवें दिन मिली सफलता

सीतापुर- जनपद सीतापुर संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में सहारा निवेशकों की जमा धनराशि वापसी हेतु शुरू किए गए आंदोलन के परिणाम स्वरूप भ्रष्टाचार में लिप्त सुब्रत राय सहित आठ लोगों पर सीतापुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है!आंदोलन में मिली इस सफलता में संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू, किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह,सिख संगठन जिला अध्यक्ष गुरुपाल सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह के साथ किसान मंच जिला प्रभारी व सहारा निवेशक संगठन अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा की अगुवाई में हुई आंदोलन की शुरुआत के बाद दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दोषी सिद्ध करने में मिली इस सफलता से यह प्रमाणित हो गया है कि किसी भी क्षेत्र में निष्ठा और लगन के साथ शुरू किया गए आंदोलन में समय की तो कोई गारंटी नहीं होती परंतु सफलता निश्चित ही मिलती है!संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आंदोलन में भागीदारी करने वाले सहारा निवेशक साथियों के साथ अन्य सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने आंदोलन में तिरपन दिनों तक एकजुटता के साथ संघर्ष में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की!साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने उन सभी मीडिया बन्धुओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने आंदोलन की खबरें प्रकाशित कर हम सभी का साथ दिया।

– सीतापुर से रामकिशोर अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *