बरेली। जिले के थाना भुता क्षेत्र के गांव सिंघाई मे जाल लगाकर खेतों से जंगली सुअर पकड़ने वाले कंचनपुर के 11 लोगों को वन विभाग की टीम ने रविवार को जेल भेज दिया। शनिवार की दोपहर में क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर एसडीओ एसके अमरेश के नेतृत्व मे रेंजर वैभव चौधरी, हरेंद्र सिंह आदि की टीम ने घेराबंदी कर सिंघाई से 11 शिकारियों को पकड़ा था। जाल लगाकर जंगली सुअरों को खेतों में दौड़ा दौड़ा कर पकड़ रहे थे। मौके से एक सुअर मैक्स छोटा हाथी और जाल बरामद किया गया। रविवार को वन विभाग की टीम ने भुता थाने में मुकदमा दर्ज कराकर सभी आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
