सीएम डैशबोर्ड पर बरेली की रैंकिंग फिर गिरी, डीएम ने जतायी चिंता

बरेली। सीएम डैशबोर्ड पर बरेली की रैंकिंग लगातार गिरने पर डीएम अविनाश सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए है। शनिवार को विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड और सीएमआईएस की अक्टूबर माह की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि शासन स्तर पर जनपद के अंक लगातार कम हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। सभी अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा करें और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा मे नेडा विभाग के कई मामले लंबित मिलने पर डीएम ने जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। छात्रवृत्ति योजना में भी बड़ी संख्या में मामले लंबित मिलने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को सुधार की हिदायत दी। कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन और अधूरे विकास कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे कराने के निर्देश दिए। पूरे हो चुके कार्यों का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों कराने को कहा। सीडीओ देवयानी, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव आदि अफसर मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *