बरेली। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही एक बार फिर बरेली पुलिस ने स्मैक तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सिरौली पुलिस ने अफीम तस्कर की 2.19 करोड़ की प्रॉपर्टी को फ्रीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी जेल मे है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि थानाध्यक्ष सिरौली अश्विनी कुमार सिंह ने आठ सितंबर को अलीगंज में ढकिया गांव के रहने वाले छत्रपाल को 3 किलो 550 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। छत्रपाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अलावा गैंगस्टर एक्ट मे भी मुकदमा दर्ज किया गया था। सफेमा (स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनुपुलेटर्स एक्ट-1976) के तहत उसके दो मकान ढकिया गांव, एक स्कार्पियो, बाइक, एसबीआई व अन्य खातों में जमा रुपयों चिह्नित कर फ्रीज करने की कार्रवाई की।अफीम तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कई और तस्कर पुलिस के रडार पर हैं। उनकी प्रॉपर्टी की जांच कराई जा रही है। हालांकि पुलिस को उसके कुछ और संपत्ति के बारे में पता चला है। जिसके बाद पुलिस उसकी भी लिस्ट बना रही है।।
बरेली से कपिल यादव
