सदर तहसील से नदारद रहे अधिकारी, भटकते रहे फरियादी

बरेली। शुक्रवार को सदर तहसील परिसर मे अधिकारियों के कमरे मे ताले लटके रहे और फरियादी भटकते रहे। उन्हें जानकारी देने वाला भी कोई नही मिला। आखिर में थक हारकर लोग वापस लौट गए। करीब एक महीने पहले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने पर सारे अधिकारी चुनाव की तैयारियों मे लग गए थे। चुनाव के चलते तमाम फरियादी अधिकारियों के पास नहीं पहुंच पाए। अगर कोई फरियादी जाता भी था तो अधिकारी व्यस्तता के कारण नही मिल पाते थे। 14 फरवरी को जिले में मतदान हो चुका है। पांच दिन बीतने के बाद भी फरियादियों को अधिकारी नही मिल पा रहे हैं। शुक्रवार को सदर तहसील में अधिकारियों के कमरों पर ताला लटका मिला। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कमरे बंद थे। महिला हेल्प डेस्क में भी कोई नहीं था। यहां तक की कार्यालयों में भी कर्मचारी सीट पर नहीं थे। सुबह दस बजे से आए फरियादियों की समस्या सुनने वाले नहीं होने पर आखिरकार दोपहर बारह बजे के बाद फरियादी वहां से चले गए। फरियादी ने बताया कि खतौनी में नाम ठीक कराना है। इसके लिए एक जनवरी को ही प्रार्थना पत्र दे दिया था। आज तक काम नहीं हो पाया है। पिछले एक महीने से अधिकारी नहीं मिल रहे हैं। मेजर राजेंद्र सिंह निवासी महानगर ने बताया कि घर बनाने के लिए करीब ढाई लाख रुपये का लोन लेना है। अगर सरकारी योजना के तहत मिल जाता तो अच्छा है। इसी के लिए अधिकारी के पास मांग करने आए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *