संदिग्ध हालात मे विवाहिता की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी, दहेज हत्या का आरोप

क्योलड़िया, बरेली। जनपद के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के ज्योतजागीर गांव मे एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। कहा कि बेटी के गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव ज्योति जागीर निवासी सोनू कुमार का विवाह 27 अप्रैल 2026 को थाना बरखेड़ा क्षेत्र के कोकीली गांव की प्रियंका (22 वर्ष) के साथ हुआ था। मंगलवार की सुबह प्रियंका की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के पिता तुलाराम ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया था। इसके बावजूद भी शादी के कुछ समय बाद से ही बेटी के ससुराल वाले कम दहेज से नाराज होकर लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रियंका को प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले ही प्रियंका अपने मायके से अपनी ससुराल आई थी। आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह उसके ससुरालयों ने उसे साड़ी के सहारे कुंडे में लटका कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वाले घर से फरार हो गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मृतका के पति सोनू कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *