भमोरा, बिशारतगंज, बरेली। भमोरा क्षेत्र के बल्लिया में चल रही रामलीला में बुधवार को रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। बाद में प्रभु श्रीराम के हाथों रावण के पुतले का वध होते ही पूरा मैदान जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाजी के बीच रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा। मेला कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र जायसवाल, अनिल गुप्ता, गिरीश चंद्र गुप्ता, विनीत कुमार गुप्ता, सतेंद्र श्रीवास्तव, सविता, सुनील कुमार गुप्ता, प्रमोद पाठक, हरिप्रकाश शर्मा, राजेश मौर्य मौजूद रहे। हरदासपुर में निकाली गई शोभायात्रा : बरसेर। रामलीला के अंतिम दिन हरदासपुर में भगवान राम के राजतिलक के बाद पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान राम, लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न, हनुमान जी, सुग्रीव आदि रथ पर बिराजमान रहे। इस दौरान प्रधान लालाबाबू, देवेंद्र, आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम : अलीगंज। कस्बे में चल रही रामलीला का बुधवार को रावण वध लीला के मंचन के साथ समापन हो गया, यहां चल रहे दंगल में पहलवानों ने दम-खम दिखाया। बुधवार को रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्री राम ने रावण का वध किया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला मेले में दंगल आकर्षण का केंद्र रहा। दूर दराज से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाते हुए कुश्ती के दांव पेंच दिखाए। पहलवानों के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। विजयी पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जीराज सिंह यादव तथा कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, कमल शर्मा, सुमित पाराशरी, मनोज गुप्ता ने पहलवानों को सम्मानित किया।।
— बरेली से कपिल यादव
