Breaking News

शुगर मिल में बड़ा हादसा:एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत गंभीर

*मिल में लगे वेक्यूम मशीन के गिरने से हुआ बड़ा हादसा सूचना मिलते ही सीओ सहित भारी फोर्स मोके पर पहुँच जाँच पड़ताल में जुटी।।

मुज़फ्फरनगर- जनपद के बुढ़ाना कोतवाली इलाके के भैंसाना शुगर मिल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मिल में जर्जर हालत में वेकयूम स्लाइजर मशीन गिरने से एक श्रमिक की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुढ़ाना क़स्बा अंतर्गत शुगर मिल में आज दोपहर अचानक भारी भरकम वेक्यूम मशीन के गिर जाने से बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे क्षेत्र के ही गांव भैंसानी निवासी श्रमिक लुकमान पुत्र लियाकत व् सत्यवान पुत्र मिंटू निवासी हसनपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस दोनों मशीन के नीचे दब गए ।

एका एक मशीन के गिरने से जहां सत्यवान घम्भीर घायल हो गया तो वहीं लुकमान मशीन के नीचे से नही निकल सका जिससे उसकी मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

उधर मशीन के गिरने से शुगर मिल में हड़कंप मच गया और अन्य श्रमिक इधर उधर भागने लगे किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी 100/112 डायल को भी दे दी ।

सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया आनन फानन में सीओ बुढ़ाना गिरजा शंकर त्रिपाठी ,थाना प्रभारी बुढ़ाना कुशल पाल सिंह सहित भारी फ़ोर्स के साथ मोके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज किसी तरह मशीन के नीचे दबे दूसरे श्रमिक को निकलवाने का प्रयास किया लेकिन मशीन भारी होने के चलते नही हटाई जा सकी ।तो वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों ने घायल सत्यम की हालत घम्भीरता के चलते उसे मेरठ रैफर कर दिया ।

कई घन्टो की कड़ी मशक्कत के बाद मशीन के नीचे दबे लुकमान को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
रिपोर्ट भगत सिंह/कुल्दीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *