बरेली- शाहबाद के मौहल्ला बैदान निवासी निवाई जुनैद की पत्नी शहाना छत पर फैले कपड़े उतारने चढ़ी थी तभी कपड़े उतारते समय बंदरों का झुंड उन पर हमलावर हो गया बंदरों के झुंड ने लिपटकर महिला को कई जगह काट कर घायल कर महिला को छत से नीचे गिरा दिया चीख निकलने पर मौहल्ले के लोग दौड़ पड़े आनन फॉनन में घायल अवस्था में महिला को शाहबाद सी एच सी लेजाकर भर्ती कराया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन परिजन घायल महिला को अपनी मर्जी से मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए।
ज्ञात रहे कि इससे पूर्व में भी कई लोग बंदरों के कारण गिरकर घायल हो चुके हैं तथा बंदरो के कारण कई की छत से नीचे गिरकर मौत भी हो चुकी है पूर्व में ही शाहबाद कोतवाली के सामने बन्दर बर्फ़ व्यापारी से नोटों से भरी छीन कर ले गया और पाखड़ के पेड़ से नोट बरसाने शुरू कर दिया जिसे देख राहगीरों में अफरातफरी का माहौल हो गया था।
शाहबाद के मोहल्ला बेदान मे बन्दरो के ख़ौफ से छत से गिरकर महिला हुई घायल, हालत गंभीर
