छुटमलपुर/सहारनपुर – थाना फतेहपुर क्षेत्र स्थित डिलाइट एम्ब्रोस रेस्टोरेंट के निकट रात्रि 8:45 के लगभग बलेनो कार सवार शामली निवासी डॉ आर पी सिंह ने अपनी पत्नी के साथ देहरादून जाते समय लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब साढ़े आठ बजे रेस्टॉरेन्ट पर रूकने के बाद पत्नी वाशरूम गई, तब तक डाक्टर आरपी सिंह बाहर ही घूमता दिखाई दिया, इस दौरान डॉ आरपी सिंह और उनकी पत्नी कभी गाड़ी में बैठे तो कभी गाड़ी से बाहर उतरकर बात कर रहे थे, 9: 20 के लगभग मृतक रेस्टोरेंट से 10 मीटर आगे गया और स्वयं को लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, पूछताछ में डाक्टर की पत्नी ने बताया कि वे अपने एक घर जो देहरादून मे है, वीकेंड पर जा रहे थे, रास्ते मे मृतक को बैचनी हुई तो वे रेस्टोरेंट पर रुक गए, 20 मिनट बाद क्या बात हुई इस पर पत्नी ने बताया कि वो कह रहे थे कि उनसे गाड़ी नहीं चलाई जा रही, तो पत्नी ने कहा मैं देहरादून से अपने भाई को बुला लूँ।
सीसीटीवी कैमरे में दोनों बार बार गाड़ी में उठते बैठते दिखाई दे रहे हैं। मृतक काफी बैचैन लग रहा था। पत्नी ने ये भी बताया कि किसी मरीज को लेकर शायद कोई बात हो किन्तु स्पष्ट नहीं बताया। पुलिस के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता कि कोई पति पत्नी या पारिवारिक मनमुटाव की स्थिति है। किंतु पत्नी और मौके पर आए मृतक के साले द्वारा ऐसा कोई तथ्य नहीं बताया गया। पुलिस ने डॉक्टर की डैड बॉडी को घटनास्थल से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की जांच पड़ताल के सम्बन्ध में अन्य प्रक्रिया जारी है।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी
