शराब के नशे मे ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की मौत

सीबीगंज, बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव नदौसी के पास शराब के नशे मे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बुधवार की देर रात वह शराब पीकर घर से निकला था। उसके बाद रात भर उसका पता नही चला। गुरुवार की दोपहर घर से आधा किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक फर उसका शव पड़ा मिला है। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजन कोई भी आरोप नही लगा रहा है। मूल रूप से लखनऊ के काकोरी निवासी महेश चंद्र ने बताया कि उनकी बेटी थाना सीबीगंज के नंदोसी गांव मे रहती है। कुछ समय पहले बह भी परिवार के साथ नंदोसी आ गए और यही फैक्ट्री में नौकरी करने लगे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अजय भी यहां प्राइवेट फैक्ट्री मे काम करता था। अजय शराब पीने का आदी था। बुधवार की देर रात वह शराब पीकर घर से निकला लेकिन वह वापस नही आया। रात मे उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नही चला। गुरुवार की दोपहर उसका शव घर से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को शव मिलने की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि नौ साल पहले अजय की पत्नी भी शराब पीने के चलते उसे छोड़कर चली गई थी। काफी समझाने के बाद वह शराब नही छोड़ सका। बुधवार की रात भी उसने जमकर शराब पी थी और फिर बिना बताए घर से चला गया था। उन्होंने कोई भी रंजिश से इन्कार किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *