बरेली- वृक्ष धरा का भूषण ,करते दूर प्रदूषण।
धरती मां की सुने पुकार,वृक्ष लगाकर करें श्रंगार।।
आज जनकपुरी पार्क में पाकड़,पीपल,नीम, आंवला, लिली, सदा बहार, नाग चंपा के पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर चेयरमैन ॐ सत्तवा चैरिटेविल ट्रस्ट ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ साथ उनके खाद पानी की जिम्मेदारी भी ट्रस्ट लेगा, डा गरिमा पांडेय ने कहा कि पार्क को हरा भरा और सुंदर बनाया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मुनि जी को अजय राज शर्मा अध्यक्ष पैराडाइज सोशल ट्रस्ट ने पौधा भेंट किया गया।कार्यक्रम में नेहा गुप्ता, अंजू शर्मा, हरिओम वर्मा, रश्मि सागर,सुनीता, बर्षा, दीक्षा, अनिल,दुर्गेश शर्मा,सोनू,विकास,मसूद रजा आदि ने भाग लिया। सभी ने वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। आभार आई सर्जन डॉ आदित्य त्यागी ने किया।
