*लोगों से कहा इस बारिश में लगाए अधिक से अधिक हरेभरे पेड़
मध्यप्रदेश/तेन्दूखेडा – पेड़ पौधे पृथ्वी की अमूल्य धरोहर है पेड़ पौधे पृथ्वी का श्रंगार है पूरी सृष्टि प्रकृति और.पर्यावरण पर निर्भर है जीने के लिए हवा पानी खाद्य की जरूरत होती है पर्यावरण एवं पेड़ पौधौं के बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती है हमारे आसपास का वातावरण पेड़ पौधे नदी जंगल जमीन और पहाड़ से घिरा है सभी लोग पेड़ लगाए और पेड़ बचाए इसमें ही है हम सबकी समझदारी पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है इसलिए सभी नागरिक पर्यावरण के प्रति पूरी निष्ठा एवं भावना से जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए वर्ष या कोई खास पर्व अवसर पर एक पेड़ जरूर लगाए यह बात शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा कही गई है शुक्रवार को तेन्दूखेडा ब्लॉक के अंतर्गत आने ग्राम हर्रई बम्हौरी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर पौधारोपण कर मानसून की बारिश का जोरदार स्वागत किया है जहां संगठन के लोगों ने इस मानसून पर्यावरण को हराभरा बनाने के उद्देश्य से हर्रई ग्राम में 30 पौधों का रोपण कर लोगों को इस मानसूनी बारिश में अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया है पौधारोपण करते हुए विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने कहा कि पर्यावरण हमारा जीवन है यदि पर्यावरण सही है तो सबकुछ सही है पर्यावरण से ही दशा और दिशा तय होती है उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमें ठीक मिल रहा है तो हमारा जीवन स्वास्थ्य है वातावरण स्वास्थ्य है सभी से इस अवसर पर पर्यावरण बचाएं रखने के लिए कहा गया है वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पौधों का रोपण युद्ध स्तर पर करें और उन रोपण किए जाने के बाद वे पूरी तरह से तैयार होकर स्वच्छ वातावरण पैदा करे इसलिए पौधारोपण जरूर करें वहीं बजरंग दल के संयोजक तेजी सिहं ठाकुर ने संगठन के कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सभी की जिम्मेदारी है सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपकर व संरक्षण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है उन्होंने संगठन के युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया और इस मानसूनी बारिश में अधिक से अधिक पौधरोपण करने का कहा वहीं पर्यावरण के प्रति लगनशीलता रखने वाले सहसंयोजक विदित तोमर ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें रहने के लिए हरी भरी धरती सांस लेने के लिए वायु पीने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध है यही सब मिलकर धरती का पर्यावरण बनाते हैं अपने क्षेत्र को साफ सुथरा हराभरा एवं जीवंत रखना हमारी व्यक्तिगत व सामाजिक जिम्मेदारी बनती हैं इसलिए धरती को हमेशा हराभरा बनाए रखने के लिए पौधारोपण करते रहे वहीं इस दौरान गौरक्षा प्रमुख दिनेश बाल्मीकि ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि जीवन के लिए पर्यावरण कितना महत्वपूर्ण है दिनेश बाल्मीकि ने संगठन के लोगो से आग्रह किया है कि इस बरसात में कम से कम एक पेड़ लगाने तथा रोपित पेड़ का संरक्षण करने का संकल्प ले खाली जगहों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संतुलन में अपना योगदान दे पौधरोपण के दौरान विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र सोनी बजरंग दल संयोजक तेजी सिहं ठाकुर सहसंयोजक विदित तोमर गौरक्षा प्रमुख दिनेश बाल्मीकि सहमंत्री उदय सेन सहसंयोजक अमित साहू भगवान सिहं राजा खटीक आदि सगंठनों के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति पौधरोपण कर बारिश का स्वागत किया और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
– विशाल रजक , तेन्दूखेडा
