लखनऊ। भारतीय बेरोजगार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन द्विवेदी ने विवेक दुग्गल को पार्टी का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
पार्टी ने विवेक दुग्गल को नियुक्ति पत्र सौपते हुए कहा है कि संगठन को आप पर पूर्ण भरोसा है कि आप इस पद पर रहते हुए पुरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक पार्टी संविधान के अनुसार कार्य करेंगे और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए सभी जाति धर्म के लोगों को जोड़ने का काम करते हुए संगठन को मजबूत बनायेंगे। पार्टी के समस्त नीति संविधान सर्वधर्म का सम्मान करते हुए विवेक दुग्गल पार्टी की नीतियों एवं विचारों को समस्त उत्तर प्रदेश में प्रसारित एवं उनका अनुपालन करेंगे।।
बरेली से कपिल यादव