नागल/ सहारनपुर – भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने आज नागल पँहुच कर कल विधुत लाईन मे गम्भीर रूप से झुलसे नवयुवक राहुल मोनू के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाढस बँधाया और उत्तर प्रदेश सरकार से मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने विधुत विभाग के एक्शन को देवबंद जाकर उसकी जमकर क्लास लगाई और इतनी बड़ी घटना के घट जाने के बाद भी विधुत विभाग के किसी कर्मचारी के पीडित व्यक्ति के घर नहीं जाने पर नाराजगी जताई उन्होंने त्तकाल सम्बन्धित विधुत लाईन को उतारने के आदेश एक्शन देवबन्द से कराये जिससे रेलवे रोड कालोनी निवासीयों ने बडी राहत की सासँ ली।ब्लॉक प्रमुख विजेन्द्र चौधरी ने कुछ अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया इस दौरान कपिल डावर,सुनील चौधरी मँडल अध्यक्ष चौधरी राजकुमार, अरूण त्यागी राजीव कुमार त्यागी स्वराज चौ.मुकेश माहेश्वरी मोनूभाई शर्मा विकास नगली विश्वास शर्मा महेंद्र त्यागी सतीश तायल, बोधराम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी