विधायक ने वितरित किए स्मार्टफोन तो खुशी से उछल पड़े विद्यार्थियों के चेहरे

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत शनिवार को नगर के रहपुरा जागीर स्थित त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेल मे स्मार्टफोन वितरण समारोह हुआ । स्मार्टफोन फोन प्राप्त होने के बाद छात्र खुशी से उछल पड़े और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद के साथ बधाई दी। त्रिलोक चंद डिग्री कॉलेज के चेयरमैन व मीरगंज क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा व विशिष्ट अतिथि राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता वर्मा ने बीए, बीकॉम बीएससी की 50 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इस दौरान विधायक डॉ डीसी वर्मा ने  कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्मार्टफोन व टेबलेट वितरण की योजना गत शासन काल मे शुरू की थी। जो दूसरे शासन मे भी चल रही है। छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रेरणा चौहान, पवन, रंजीत सिंह, प्रेम, मुनीश, विकास, अनीता जोशी, पल्लवी सक्सेना, सोनी दीक्षित, अर्चना गंगवार आदि रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, मंडल अध्यक्ष शाही शिवम शर्मा, सुनील कोरी करुणा शंकर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर धनवन्तरी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल मे मुख्य अतिथि विधायक डॉ डीसी वर्मा ने 86 बीएएमएस के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। कॉलेज के महेंद्र गायत्री फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ वीर महेंद्र गंगवार, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आशुतोष गंगवार, प्रिंसिपल डॉ किशोर चंद्र, के एन गंगवार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *