बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है जो लखनऊ से आकर कार चोरी कर रातों-रात फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महानगर से चोरी की गई कार, कार चोरी करने के उपकरण, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना इटौंजा, लखनऊ निवासी विवेक और थाना मड़ियाव लखनऊ के राम किशोर के रूप मे हुई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। थाना इज्जतनगर प्रभारी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि 8 अगस्त को महानगर की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 अगस्त की रात मे दो अज्ञात चोरों पर उसकी कार चोरी की। शुक्रवार को विलयधाम पुल से रामपुर जाने वाले हाइवे से चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ मे आरोपियों ने बताया कि दोनों होंडा अमेज गाड़ी को अपना निशाना बनाते है। दोनों के पास एक्स टूल मशीन है। जिसे स्टेयरिंग के पास डेटा केबिल को लगाते ही गाड़ी चालू हो जाती है। अलेन्टी किट से दोनों किसी भी गाड़ी का लॉक खोल देते है। दोनों ने महिला की कार को चोरी करने की बात को स्वीकार किया। दोनों चोरी करने के लिए एक होंडा अमेज कार से ही आए थे। जिसको दोनों ने थाना विकास नगर क्षेत्र लखनऊ से चोरी किया था। जिसे बिहार मे एक व्यक्ति को बेच दिया। वह कई कॉलोनियों मे रात भर घूमते और मौका पाते ही कार चोरी कर फरार हो जाते थे। विवेक के खिलाफ कई जिलों मे 16 मुकदमे और राम किशोर के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज है।।
बरेली से कपिल यादव