खबरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा की थाना पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की अवैध रूप से तस्करी करने वाले स्मैक तस्कर की निशानदेही पर 260 ग्राम स्मैक बरामद कर पीसीआर पर लाए तस्कर इशाकत उर्फ आलू वाला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया। कस्बा के कुख्यात स्मैक तस्कर इशाकत उर्फ आलू वाला पिछले कुछ समय से तस्करी मे वांछित चल रहा था फिर उसने छह अप्रैल को कोर्ट मे सरेंडर कर दिया। दरोगा धर्म प्रकाश की अभिरक्षा पर एक दिन की रिमांड पर आए इशाकत उर्फ आलू वाला निवासी वार्ड नंबर 13 मोहल्ला से पूछताछ कर तस्कर की निशानदेही पर ग्राम ठिरिया खेतल हाइवे किनारे बाग मे लगे ट्यूबवेल पर खड़े बिजली के खंबे के पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर तस्कर को जेल भेज दिया। उधर नन्हे लंगड़ा के लड़के बब्बू को भी रिमांड पर लाए थे। उसके पास से कुछ न मिलने पर उसको दोबारा जेल भेज दिया। उधर इशाकत आलू वाला और बब्बू ने गलत काम से माफी मांग कर घुटने टेके। नन्हे लंगड़ा का लड़का बब्बू पहली बार और इशाकत दूसरी बार जेल गया।।
बरेली से कपिल यादव
