बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मीरगंज क्षेत्र के तीनों थानो का का अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को थाना फतेहगंज पश्चिमी मे अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों को चेक किया। इसके साथ ही उसके रख रखाव, शस्त्रों व थाना परिसर की साफ सफाई, मेस, बैरिक व थाना प्रांगण का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, बंदीगृह आदि का भी निरीक्षण बारीकी से किया गया। इस दौरान उन्होंने मातहतों एवं सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा तीनों थाना प्रभारियों से जनसमस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान थाने मे अधिकारियों द्वारा विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को समय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बीट प्रभारियों व कर्मचारियों को बीट मे जाकर समस्याएं सुनकर उसका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मीरगंज राजकुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, मीरगंज प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर, शाही प्रभारी सहित अन्य एसआई मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
