बरेली। जिले के थाना भमोरा पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने के वाले एक गैंग को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बदमाशों के पास से राहगीरों से लूटे गए पांच हजार रुपये, मोबाइल और चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। आपको बता दें कि थाना भमोरा पुलिस बदमाशों की निगरानी में कई दिनों से जुटी थी। बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर देवचरा के बल्लिया के पास दो लोग लूटपाट के इरादे से झाड़ियों में छिपे है। सूचना पाकर पुलिस झाड़ियों की ओर चल दी। पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों बदमाश घनी झाड़ियों की ओर चल दिए। मगर पुलिस ने उन्हे पकड़ने की कोशिश की तो दोनो भाग खड़े हुए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ मेंल उन्होंने अपना नाम रंजीत बाल्मीकी और शिवम मौर्य बताया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म भी कुबूल किया है। पुलिस ने जब उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि पहले भी उनके ऊपर कई मुकदमे लिखे जा चुके है। दोनों बदमाशों को पकड़ने के बाद जब पुलिस ने उनसे उनके और साथियों के बारे में पूछा तो उन्होंने अपने तीन साथियों के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी मगर वह हाथ नही लग पाए। फिलहाल अब पुलिस बताए गए तीनों आरोपियों की तलाश मे जुटी है। दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव
