रास्ते के विवाद में दबंगो ने दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर की हत्या

आगरा/बाह: थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के अंतर्गत चित्रपुरा गांव में गुरुवार दोपहर रास्ते के विवाद को लेकर गावँ के ही दबंगो ने दो चचेरे भाईयों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खेडा राठौर क्षेत्र के अंतर्गत चित्रपुरा गांव निवासी चचेरे भाइयों महेश और दिनेश पक्ष का घनश्याम व कल्लू पक्ष से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है जिसमें कुछ दिन पूर्व पंचायत के बाद राजीनामा हुआ था। मृतक के भाई रामू के मुताबिक गुरुवार दोपहर बारह बजे लगभग दूसरे पक्ष के घनश्याम और कल्लू पक्ष के करीब दर्जन भर लोगों द्वारा उनके खेत की मेड पर बने रास्ते को पाइप डालकर अवरुद्ध कर दिया गया था जिसका उनके भाइयों दिनेश व महेश ने विरोध किया लेकिन दोनों का विरोध करना विपक्षियों को नागवार गुजरा और उन्होंने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत बंदूकों और बल्लमों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।सीने और शरीर पर गोलियों लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं फायरिंग की सूचना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।गावँ में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पी ए सी तैनात कर दी गयी है।घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि गांव में एक पक्ष के लोगों द्वारा दो चचेरे भाईयों पर गोलियां बरसायी गयीं हैं जिनमें दोनों की मौत हो गयी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।
गोलीकांड में मृत हुए महेश की पत्नी कलावती का रो रो कर बुरा हाल है।उसके दो बेटियां व दो बेटे हैं जिनमें प्रियंका 18 वर्ष,कामिनी 14 वर्ष,गोविंद 15 वर्ष व संदीप 12 वर्ष हैं।वह रोते-रोते एक ही बात कहे जा रही थी कि अब उसकी बेटियों की परवरिश कैसे होगी। वहीं सुबह विद्यालय में पढ़ने गयी चौदह वर्षीय कामिनी जब विद्यालय से घर पहुँची तो घर का नजारा देख बेहोश हो गयी।घर के लोग किसी तरह उसे होश में लाये।दूसरी बेटी प्रियंका का रो रोकर बुरा हाल था वह बार बार अपने पिता को पुकारे जा रही थी।दूसरे मृतक की पत्नी ममता को भी परिजन ढांढस बंधा रहे थे।उस पर भी दो बच्चे हैं जिनमे पुत्र राहुल की शादी हो चुकी है जबकि बेटी आरती के लिए उसके पति दिनेश रिश्ता खोजने में लगे हुए थे।पति की मौत के बाद अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे यह चिंता उसे सताये जा रही है।वहीं परिवार की महिलाएं उन्हें धीरज बंधा रही थीं।

– योगेश पाठक आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *