राष्ट्र भक्ति के नारों के साथ हुआ भारत मां की प्रतिमा का अनावरण

नवाबगंज, बरेली। भारत माता का जयघोष और राष्ट्रभक्ति के माहौल के बीच रविवार को नाग पंचमी चौक पर भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया गया। 14.50 लाख रुपये की लागत से तैयार प्रतिमा का सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ. एमपी आर्य, पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर और ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार ने अनावरण किया। नगर पालिका परिषद की ओर से स्थापित कराई गई प्रतिमा के अनावरण के दौरान राष्ट्रभक्ति का माहौल रहा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास, सुंदरीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पालिका की ओर से लगातार कार्य कराए जा रहे है। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार, भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार, भाजपा नेता नीरेंद्र सिंह राठौर, अधिशासी अधिकारी रामरतन अंबेश, मनोज दिवाकर आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *