राशन वितरण मे कोटेदार कर रहे घटतौली, जिम्मेदार अफसर अनजान

बरेली। गरीबों को वितरित होने वाले राशन में कदम-कदम पर घटतौली की जा रही है। गोदाम पर उठान के समय तो कोटेदारों के यहां कार्डधारकों को राशन वितरण के वक्त घटतौली आम हो चुकी है। फिर भी कागज पर शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण में सब कुछ ठीक ठाक दर्शाया जा रहा है। केन्द्र प्रदेश सरकार गरीबों को महीने मे दो बार अनाज उपलब्ध कराने के साथ ही चना, तेल, नमक भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रति यूनिट पर पांच किलो राशन दिया जाता है। कोटेदार मनमानी के चलते गरीबो को यदि किसी व्यक्ति का दो यूनिट का कार्ड है तो उसको नौ किलो और चार यूनिट वाले को 18 किलो राशन ही उपलब्ध करवा रहे है। जब कोई व्यक्ति विरोध करता है तो कोटेदार कहते है कि हमे ऊपर से कम मिल रहा है। शिकायत करने के बाद आपूर्ति विभाग के अफसर अनजान बने हुए है। आपूर्ति विभाग की सेटिंगबाजी के चलते कोटेदार मनमानी कर गरीबो को वितरण होने वाले राशन मे जमकर घटतौली कर रहे है। जबकि कार्डधारक कोटेदारों से विभाग मे शिकायत करने की बात करते है तो कोटेदार कहते है कि तुम चाहे किसी से भी शिकायत कर दो। हमें जितना मिल रहा है उतना ही बांट पाएंगे। वहीं आपूर्ति विभाग के अफसरों से शिकायत करने पर कहते है कि जिनको राशन कम मिल रहा है। उनका लिखित शिकायत करवा दो कार्रवाई कर देंगे। कार्डधारक भागदौड़ से बचने के लिए परेशानी मे पड़ना नही चाहते है। जिस कारण कोटेदारों के हौंसले बुलंद है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *