Breaking News

रामनवमी शोभायात्रा मे हंगामा, पुलिस ने बुलडोजर रोका तो भड़के लोग, जिलाध्यक्ष ने खुद सवार होकर निकलवाया

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर मे सोमवार को रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बुलडोजर को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने नई परंपरा बताकर इसे रोका तो लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह व कमेटी के लोगों की पुलिस अफसरों से नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आखिरकार पुलिस प्रशासन को झुकना पड़ा। बुलडोजर निकालने की सहमति पर मामला शांत हुआ। नगर के सीएएस इंटर कॉलेज ग्राउंड से सोमवार की दोपहर आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने सीएस इंटर कॉलेज ग्राउंड से शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में कुछ लोग बुलडोजर पर सवार होकर निकले। यह देख पुलिस अधिकारियों ने नई परंपरा बताकर उसे रोक दिया। इससे गुस्साए लोग स्टेशन रोड पर बैठ गए। बुलडोजर निकालने पर अड़ गए। सड़क पर झाकियां खड़ी कर दी। यह हंगामा और नोकझोंक डेढ़ घंटे तक चली। बुलडोजर रोकने पर आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह अफसर की कार्यशैली से काफी नाराज हो गए। शोभायात्रा मे शामिल मेला कमेटी के रामभक्तों के नारेबाजी व आक्रोश देख सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह व कमेटी के लोगों की अफसरों से जमकर नोकझोंक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह खुद बुलडोजर पर सवार होकर शोभायात्रा के आगे चलेंगे। कोई विवाद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुलडोजर निकाला जा रहा है, कोई नई परंपरा नहीं है। मौके पर पहुंची एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन ने मामले को शांत कराया। बाद में बुलडोजर निकालने की सहमति पर मामला शांत हुआ। इसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी। भाजपा जिलाध्यक्ष बुलडोजर पर आगे बैठकर चले। शोभा यात्रा का सोमवार देर शाम तक सीएएस ग्राउंड में समापन हुआ। इस दौरान भारी फोर्स तैनात रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *