बरेली। भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर 10 जून को जुमे की नमाज के बाद देश भर मे प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नूपुर शर्मा पर कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर बरेली शहर मे भी माहौल गर्म है। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर मोर्चा खोल रखा है। मौलाना तौकीर रजा खां ने ऐलान किया है कि रविवार (19 जून) को शांतिपूर्ण तरीके से बरेली के इस्लामिया ग्राउंड मे प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने की अनुमति प्रशासन द्वारा दे दी गई है। वही मौलाना तौकीर रजा ने इस्लामिया ग्राउंड में दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक का समय रखा है। इसके साथ ही पांच बजे राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। मौलाना तौक़ीर रजा खां ने लोगों से अपील की है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए।।
बरेली से कपिल यादव
