बाड़मेर/राजस्थान- मिरासी छात्रावास बाड़मेर में युवाओं के लिए शिक्षा की अलख जगाने के लिए गठित मिरासी समाज सुधार समिति द्वारा केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार के द्वारा संगीत के क्षेत्र का सर्वोच्च नेशनल अवार्ड नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति के कर कमलों द्वारा बाड़मेर के झाफली गांव के निवासी गफूर खान मांगणियार को प्रदान किया गया। इस उपलक्ष्य में मिरासी छात्रावास बाड़मेर में मिरासी समाज के लोक कलाकारों ने गफूर खान का साफा बांधकर, साल ओढा कर, माल्यार्पण कर खुशी जाहिर की और स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मिरासी समाज बाड़मेर के अध्यक्ष बरकत खान अंतरराष्ट्रीय ख्यातनाम लोक कलाकार फकीरा खान विशाला, उदाराम मेघवाल, मूलाराम मेघवाल, लता कच्छावा, पूर्व केंद्रीय सूचना प्रसारण अधिकारी नरेंद्र तनसुखानी, ढाढ़ी समाज के जिला सचिव धनाराम मालिया, लोक कलाकार फकीरा खान भादरेस, गाजी खान सीपा, सलीम खान शीपा, शौकत शैख, शिक्षाविद रफीक मोहम्मद,जोगा खान, युवा नेता पेपे खान, बंगल खान, खेते खान हाथी सिंह की ढाणी ,रईस खान, जीया खान ,बाबू खान के साथ कलाकार कालोनी के कई युवा साथियों ने शिरकत की l
इस अवसर पर गफूर खान ने कहा कि अब समय आ गया है मिरासी मांगणियार लोक कलाकार लोक संगीत के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाना चाहिए। समारोह का संचालन मिरासी समुदाय के वरिष्ठ कार्यकर्ता हाजी रहीमखान सीपा ने किया ।
– राजस्थान से राजूचारण
