मांसाहारी पकवान बेचने के मामले मे दो पर शांतिभंग का चालान

बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी पुलिस ने मांसाहारी पकवान बेचने के मामले में गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। दोनों युवक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पकड़े गए थे। नैनीताल-बरेली मार्ग बाईपास पर रोडवेज के सामने मांसाहारी पकवान (बिरयानी) बेचने वाले की दुकान पर बुलडोजर चलने के बाद पुलिस ने नैनीताल रोड पर चीफ साहब की गली में फ्राई चिकन और बिरयानी बेचते दो लोगों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया था। उन पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। कावड़ यात्रा के दौरान मांसाहारी पकवान न बेचने की हिदातयत पुलिस ने पहले ही दे दी थी। इसके बावजूद, मांसाहारी पकवान बेचने की शिकायत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने दुकान बंद करवाकर दो लोगों को थाने उठा लाई। दोनों आरोपी इरफान पुत्र अकील अहमद निवासी मोहल्ला शेरनगर और उवैस पुत्र शराफत निवासी मोहल्ला मोहम्मदपुर पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई। शुक्रवार को बाईपास पर चिकन बिरयानी बेचते हुए सलमान को पकड़ने के बाद उसकी दुकान पर बुलडोजर चला था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *