बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शिक्षकों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीआरसी पर पहुंचकर बीईओ बबीता सिंह को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही शिक्षक संघ ने मांगे पूरी न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। शिक्षकों ने कहा कि हमारी पुरानी पेंशन योजना तत्काल बहाल की जाए। संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाए। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि पुरानी पेशन हमारा अधिकार है इसे हम लेकर रहेंगे बुढ़ापे की लाठी है पेंशन। इस की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। इस अवसर पर भगवान दास, अखिलेश गंगवार, हिमांशु, सूरज गंगवार, वीरेंद्र किशोर, प्रमोद कुमार, राजकुमार, केपी सिंह, लोकेश गंगवार, अमित कुमार, सुनील कुमार आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
