बेहट/सहारनपुर- सिद्धपीठ मां शाकम्बरी देवी परिक्षेत्र मे स्थित मां बंगलामुखी धाम मे शुक्रवार से तीन दिवसीय अर्द्धशताब्दी महोत्सव कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया। मां बंगलामुखी धाम के प्रबंधक आचार्य प्रमोद महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम मे 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विश्व शांति हेतु अखंड माँ बगलामुखी यज्ञ एवं अखंड माँ बगलामुखी अपराजिता स्त्रोत्र होगा।कार्यक्रम का समापन रविवार को पूर्णाहुति व भंडारे के पश्चात होगा।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आचार्य पंडित अमन कौशिक व व्यवस्थापक आचार्य नितिन कौशिक,आचार्य शुभम कौशिक,राहुल शर्मा,सुधीर शर्मा,पीयूष शर्मा,गौरव शर्मा,हर्षित शर्मा,रितेश शर्मा,प्रिंस शर्मा आदि रहेंगे।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी
