बरेली। एक महिला की संदिग्ध हालात मे मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि पति का कहना है कि पत्नी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है। कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में डायल 112 को सूचना मिली कि एक महिला की मौत हो गई है। मायके वाले पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर कैंट थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को महिला के पति ने बताया कि सोमवार की रात वह ऑटो चलाकर घर आया तो अपनी पत्नी को अपने छोटे भाई के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली थी। युवक के अनुसार उसने इसकी सूचना सास-ससुर को दी और घर आने को कहा। अगले दिन सास-ससुर उसके घर आए। कहासुनी होने के बीच वह पत्नी को साथ ले जाने से मना कर चले गये थे। बुधवार की सुबह पत्नी ने नाश्ता खिलाया जिसके बाद ऑटो लेकर चला गया। रात 10 बजे उसके चाचा ने खबर दी की पत्नी बेसुध हालत में लेटी है। घर पहुंचे तो परिजनों ने बताया कि बिजली का तार पकडकर आत्महत्या कर ली है। मायके वालों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर कैंट संजय कुमार धीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है मगर, परिजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
